फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बार चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद के लिए होगा चुनाव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
दि बार एसोसिएशन सादाबाद के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी नामांकन वैध पाए गए। 16 मई को चुनाव होगा।
विज्ञापन




अध्यक्ष और सचिव पद के अलावा अन्य सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। अब अध्यक्ष तथा सचिव पद पर सीधा मुकाबला होने से चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।


मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेंद्र पाराशर एडवोकेट तथा चुनाव अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद अनिल दीक्षित और वीरेंद्र सिंह चौधरी के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं, सचिव पद पर हम्वीर सिंह उर्फ अक्षय चौधरी, नरेंद्र सिंह तथा विवेक सारस्वत चुनाव मैदान में हैं। इन दोनों प्रमुख पदों को लेकर अधिवक्ता संपर्क अभियान में जुट गए हैं।
विज्ञापन




चुनाव अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम कृष्ण गोपाल चतुर्वेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय नवीन शर्मा, कोषाध्यक्ष निशा गौतम, संयुक्त सचिव प्रशासन अरुण कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन राजेश कुमार शर्मा तथा संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर हरिओम गिरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।



16 मई को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान सभी अधिवक्ता अपना सीओपी प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें