अलीगढ़ रोड गांव दयानतपुर पर सड़क पार कर रहीं बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले गए।
दयानतपुर की रहने वालीं साबिया(60) पत्नी निजाम खान शुक्रवार की सुबह घर से दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थीं। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पर आ रहे स्कूटी सवार उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साबिया दूर जा गिरी। स्कूटी सवार भी गिरकर घायल हो गया। बाद में वह स्कूटी लेकर भाग गया। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए।
परिजन गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने साबिया को वार्ड में भर्ती कर लिया। दोपहर लगभग तीन बजे अचानक साबिया की तबीयत बिगड़ गया और उनकी मौत हो गई। कोतवाली हाथरस गेट एसएचओ नितिन कसाना ने बताया कि परिजनों पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, वह शव लेकर चले गए।