फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सुबह घर से टहलने निकले बुजुर्ग की एमजी पॉलिटेक्निक में हत्या, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 19 Jul 2025 10:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस को सूचना मिली कि एमजी पॉलिटेक्निक के भवन के पीछे स्थित मैदान में एक बुजुर्ग लहूलुहान हालत में अचेत पड़े हैं। पुलिस उन्हें लेकर बागला जिला अस्पताल पहुंची, वहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक हुकुम सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 जुलाई सुबह घर से टहलने निकले हुकुम सिंह (60) निवासी गिजरौली की हाथरस के एमजी पॉलिटेक्निक परिसर में सिर पर भारी वस्तु और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना से यहां घूमने आने वाले लोगों में दहशत है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


19 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे कोतवाली सदर पुलिस को सूचना मिली कि एमजी पॉलिटेक्निक के भवन के पीछे स्थित मैदान में एक बुजुर्ग लहूलुहान हालत में अचेत पड़े हैं। पुलिस उन्हें लेकर बागला जिला अस्पताल पहुंची, वहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसी बीच किसी ने बुजुर्ग के गिजरौली का होने का अंदेशा जताया। इसके बाद पुलिस पूछताछ करती हुई शाम करीब चार बजे हुकुम सिंह के घर पहुंची और परिजनों को उनका फोटो दिखाकर पहचान कराई।
 
मृतक के भाई हरीकिशन ने बताया कि हुकुम सिंह सिलाई का कार्य करते थे। पिछले कुछ महीनों से आंखों में दिक्कत होने की वजह से उन्होंने सिलाई का कार्य बंद कर दिया था। वह 19 जुलाई सुबह सात बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। सुबह 10 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस के घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी हुई।सीओ योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें