दीपकअपनी बाइक से सासनी की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह कैलोरा रोड पर भोजगढ़ी चौराहे के निकट पहुंचे, वैसे ही पीछे से आ रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सासनी-कैलोरा रोड पर गांव भोजगढ़ी के निकट 19 जुलाई की शाम को हाथरस जंक्शन की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार दीपक (28) को कैंटर ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
दीपक पुत्र नेकसे लाल निवासी बरौली थाना हाथरस जंक्शन अपनी बाइक से कस्बा सासनी की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह कैलोरा रोड पर भोजगढ़ी चौराहे के निकट पहुंचे, वैसे ही पीछे से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दीपक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी, आठ साल की बेटी प्राची और माता-पिता व दो भाइयों को बिलखते हुए छोड़ा है।