मुरसान में मारपीट के बाद घायल छात्रों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
- फोटो : Samvad
कोतवाली के निकट मथुरा मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर दो छात्र गुटों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। घटना में एक पक्ष के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में भर्ती कराया है।
सागर निवासी कूम्हा थाना राया जिला मथुरा ने बताया कि उसके साथ पढ़ने वाले गांव रघनियां निवासी एक युवक ने उसे फोन करके मुरसान बुलाया था। वहां पहुंचने पर युवक ने अपने 15-20 अन्य साथियों को इकट्ठा कर लिया। लोगों को आता होते देख सागर ने भी अपने भाई कमल और दोस्त लोकेश को बुला लिया।
इसके बाद दोनों पक्षों में पहले लाठी-डंडों से मारपीट हुई। कुछ देर बाद ही दोनों पक्ष के लोग आपस में पथराव करने लगे, जिससे वहां भगदड़ मच गई। पथराव शुरू होने पर आसपास के दुकानदारों ने हस्तक्षेप किया और दोनों गुटों के छात्रों को अलग किया।
भीड़ जुटती देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। मारपीट में सागर और कमल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कोतवाली प्रभारी वीपी गिरी का कहना है कि घायलों का उपचार करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।