फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, दो घायल

विज्ञापन
मास्टर प्रताप सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Family
विज्ञापन
सादाबाद-राया मार्ग पर बुधवार सुबह दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक व़द्ध की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में चल रहा है।
विज्ञापन



बुधवार सुबह नौ बजे गांव जंगला निवासी मास्टर प्रताप सिंह (70) बाइक से गांव रमचेला जा रहे थे। उसी समय राया की ओर से तेजी से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राया की बाइक पर दो युवक सवार थे, टक्कर लगते ही तीनों जख्मी हो गए।


पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। रास्ते में बुजुर्ग प्रताप सिंह की मौत हो गई। घायल युवक हर्ष एवं गजेंद्र कुमार निवासी नारायणपुर बाद थाना सादाबाद का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह का कहना है कि मृतक प्रताप सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पर शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें