तेज आंधी के साथ हुई बारिश से एक टिनशेड की दीवार भर भराकर गिर गई। उसके नीचे सो रहे राम खिलाड़ी मलबे में दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित गांव नगला पीपली गांव में शुक्रवार की रात आई तेज आंधी के कारण टिनशेड की दीवार गिर गई। इस हादसे में दीवार के मलबे में दबकर राम खिलाड़ी (68) की मौत हो गई। घटना के वक्त वह टिनशेड के नीचे सो रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
विज्ञापन
3 अप्रैल की रात्रि नौ बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश से गांव नगला पीपली में एक टिनशेड की दीवार भर भराकर गिर गई। इससे नीचे सो रहे राम खिलाड़ी मलबे में दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 4 अप्रैल की सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। राम खिलाड़ी को कोई संतान नहीं थी। वह गांव में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे।