फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, हंगामा

Fri, 29 Mar 2019 12:04 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
वृद्ध की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। जिला अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसे लेकर परिजनों ने अस्पताल में ठीक तरह से इलाज न करने और लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।  
विज्ञापन


बाबूलाल (65) पुत्र मटरुमल निवासी पुराखुर्द की बुधवार को अचानक से तबीयत खराब हो गई। जिस पर परिवार के लोग बुधवार को वृद्ध को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर वृद्ध को भर्ती कर लिया गया। वृद्ध के भाई भगवान सिंह ने बताया कि रात के वक्त मृतक को दस्त की शिकायत हुई। जिस पर वार्ड में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी को वृद्ध को देखने के लिए बोला। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मी ने उनकी बात को अनसुना करते हुए इलाज न देने की बात कह दी और फिर सो गया।

लगातार दस्त होने से वृद्ध की हालत ज्यादा बिगड़ गई और गुरुवार की दोपहर को उनकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। यहां पर शव के पोस्टमार्टम कराने की बात आई तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और फिर अस्पताल के शव वाहन से वृद्ध के शव को उसके गांव तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें