फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में भीषण अग्निकांड: मकान में लगी आग, सो रहे बुजुर्ग दंपती की जिंदा जलकर मौत, मचा कोहराम

Thu, 05 Nov 2026 08:16 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वृंदावन से आई एसडीआरएफ की टीम के अधिकारी रजत कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। घर में सिलाई-बुनाई का काम होने और आगामी त्योहार के कारण बड़ी मात्रा में कपड़ा रखा हुआ था, जिससे आग ने तुरंत रौद्र रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
मृतक शहजाद-सलमा, घर में लगी आग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कस्बे के मोहल्ला कहारान में बुधवार देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। आग से शहजाद (71) और उनकी पत्नी सलमा बेगम (65) बुरी तरह झुलस गईं और दोनों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि सो रहे दंपति को संभलने और बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


मोहल्ला कहारान निवासी शहजाद कपड़ों की सिलाई का काम करते थे। बुधवार रात पत्नी सलमा बेगम के साथ खाना खाकर रात को अपने कमरे सोए थे। उनका छोटा बेटा ससुराल में एक शादी समारोह में गया हुआ था, जबकि दो अन्य बेटे बाहर रहते हैं। रात करीब 1:30 बजे अचानक मकान में आग लग गई। पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे दंपती लपटों के बीच फंस गए और घर से बाहर नहीं निकल सके।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग के विकराल रूप को देखते हुए वृंदावन से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों और एसडीआरएफ की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बुजुर्ग दंपति दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


वृंदावन से आई एसडीआरएफ की टीम के अधिकारी रजत कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। घर में सिलाई-बुनाई का काम होने और आगामी त्योहार के कारण बड़ी मात्रा में कपड़ा रखा हुआ था, जिससे आग ने तुरंत रौद्र रूप धारण कर लिया।

सूचना मिलते ही दमकल मौके पर भेजी गई। करीब एक घंटा आग को काबू करने में लगा। टीम जब ऊपर पहुंची तो दंपती अपने बिस्तर पर ही पड़े हुए थे। धुएं के कारण दम घुटने से उनकी मौत की आशंका है। आग के कारणों की जांच की जा रही है।-आरके वाजपेयी, सीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें