फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लघुशंका कर रहे बुजुर्ग व्यापारी पर सांड ने किया हमला, उपचार के दौरान हुई मौत

Tue, 14 May 2024 07:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बुजुर्ग व्यापारी अपनी दुकान के निकट लघुशंका कर रहे थे। तभी पीछे से आए एक छुट्टा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया था। वह बुरी तरह घायल हो गए थे। आनन-फानन परिजन उन्हें इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक श्याम सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ दिन पहले हाथरस शहर के हलवाई खाना में छुट्टा सांड़ के हमले में घायल हुए बुजुर्ग व्यापारी की 13 मई की देर शाम उपचार के दौरान आगरा के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। बुजुर्ग व्यापारी की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।

विज्ञापन


हाथरस के हलवाई खाना निवासी 75 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र शालिग्राम की हलवाई खाना बाजार में ही किराने की दुकान है। 5 मई की देर शाम वह अपनी दुकान के निकट लघुशंका कर रहे थे। तभी पीछे से आए एक छुट्टा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया था। वह बुरी तरह घायल हो गए थे। आनन-फानन परिजन उन्हें इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। 

यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। परिजन उन्हें आगरा के एक निजी चिकित्सालय में ले गए थे। यहां उनका बीते आठ दिनों से इलाज चल रहा था। 13 मई को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें