फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार के पीछे दौड़ती रही छोटी बहन, बड़ी चली गई प्रेमी के साथ, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 07 Jul 2025 09:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोप है कि दो बहनें स्कूल टीसी लेने गई थीं। घर लौटते समय युवक बड़ी बहन को जबरन अपने साथ बैठाकर ले गया। छोटी बहन ने कार का पीछा किया, पर युवक ने गाड़ी नहीं रोकी।
विज्ञापन
बड़ह बहन प्रेमी संग गई प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनें जनपद एटा के मारहरा के एक विद्यालय से 7 जुलाई को घर लौट रही थीं। तभी बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। यह देखकर छोटी बहन कार के पीछे भागी, लेकिन बड़ी बहन के प्रेमी ने गाड़ी नहीं रोकी। युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पिता ने कहा है कि उनकी दो पुत्रियां 7 जुलाई को एटा जिले के मारहरा के विद्यालय में टीसी लेने गई थीं। घर लौटते समय दोपहर में गांव त्रिलोकपुर रजबहे के पास बड़ी पुत्री को पुष्पेंद्र निवासी माझपुरा चरखारी महोबा उसे जबरन अपने साथ बैठाकर ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें