हाथरस के मेला श्रीदाऊजी महाराज पंडाल में 11 सितंबर को रात्रि सात बजे एक शाम अटल जी के नाम अखिल भारतीय काव्यांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के नामी कवि और कवयित्री भाग लेंगे। जिसमें खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
शहर के एक रेस्टोरेंट में हुई बैठक में कार्यक्रम संयोजक तरुण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर करेंगे। मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा होंगे, जबकि उद्घाटन आईएएस प्रशांत शर्मा और दीप प्रज्ज्वलन आईएएस प्रेमप्रकाश मीणा करेंगे।
कार्यक्रम में जॉनी बैरागी, सुदीप भोला, अज्म शाकरी, महेंद्र मधुर, अमित शर्मा, राम भदावर, कुशल कुशलेंद्र, डॉ. नितिन मिश्र, उन्नति भारद्वाज मौजूद रहेंगी। बैठक में सह संयोजक प्रवीण खंडेलवाल, निर्देशक जय शर्मा, डॉ. बीपी सिंह, गोपाल कृष्ण शर्मा, दीपक भारद्वाज, अमित कुशवाहा, मयंक वार्ष्णेय, ऋषि वार्ष्णेय, मुकेश गोयल, रोहित अग्रवाल, चाहत सिंघल आदि मौजूद थे।