फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से दूध पाउडर के आठ बोरे, नकदी लूटी

Sun, 26 May 2019 11:52 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। हापुड़ से कोलकाता जा रहे ट्रक को शनिवार की रात को एनएच 91 पर गांव हुसैनपुर से पहले बोलेरो में सवार बदमाशों ने झांसा देकर रुकवा लिया। बदमाशों ने ट्रक में लदे दूध पाउडर के आठ बोरे और चालक से दस हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाश आतंकित करने के लिए तमंचे से फायर कर गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। लूट का यह प्रकरण अलीगढ़ के अकराबाद और सिकंदराराऊ पुलिस के मध्य फंस गया है।    
विज्ञापन


ट्रक चालक अजय कुमार पुत्र मुन्नालाल यादव निवासी गांव नियाजनगर थाना मिरहची जिला एटा ने कोतवाली में दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि 25 मई को वह हापुड़ से कोलकाता माल लेकर जा रहा था। रात्रि करीब सवा ग्यारह बजे अलीगढ़ जीटी रोड के गांव हुसैनपुर से पहले पीछे से एक बोलेरो गाड़ी आई और यह कहकर ट्रक को रुकवा लिया कि माल गिर रहा है। ट्रक रुकते ही कार से छह बदमाश उतरे और ट्रक के केबिन में रखे इस हजार रुपये लूट लिए। ट्रक से आठ बोरे मिल्क पाउडर भी बदमाश ले गए।

  जाते-जाते बदमाश तमंचे से फायर करते हुए यह धमकी देकर भाग गए कि अगर शोर मचाया तो जान से मार दिए जाएंगे। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर गई तो घटनास्थल अकराबाद के पास गांव गोपी निकला, इसलिए पीड़ित अकराबाद चला गया। इधर, एसओ अकराबाद मृदुल कुमार का कहना है कि इस प्रकार की कोई सूचना उनके पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें