फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो करोड़ से आठ मार्गों की कराई जाएगी मरम्मत

Sat, 30 May 2026 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले में जर्जर सड़कों से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने जा रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से जिले की चारों तहसीलों के आठ प्रमुख मार्गों की मरम्मत के लिए करीब दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन




इन मार्गों की मरम्मत से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। मानसू से पहले सड़कें दुरुस्त कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि जलभराव और गड्ढों के कारण होने वाली परेशानियों को कम किया जा सके। चयनित मार्गों पर विशेष मरम्मत कराते हुए इन्हें गड्ढामुक्त कराया जाएगा। सड़क की ऊपरी परत को मजबूत बनाने और जल निकासी की व्यवस्था सुधारने का कार्य कराया जाएगा।



गौरतलब है कि लंबे समय से ग्रामीण इन सड़कों की हालत सुधारने की मांग कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। प्राथमिकता उन मार्गों को दी गई है, जहां आवागमन अधिक रहता है और सड़कें अत्यधिक खराब हो चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें