फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ग्रामीण क्षेत्र में 1.84 करोड़ से सुधरेंगी आठ सड़कें

Thu, 05 Nov 2026 11:31 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। जिले के सादाबाद व आसपास के ग्रामीण अंचल में जर्जर हो चुकी सड़कों की हालत जल्द सुधारी जाएगी। शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अंतर्गत आने वाली आठ सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लेखा शीर्षक 3054 सामान्य अनुरक्षण मद के तहत इन आठ मार्गों के लिए कुल एक करोड़ 84 लाख की स्वीकृति दी गई है। शासन स्तर से 64 लाख 45 हजार रुपये की पहली किस्त भी अवमुक्त कर दी गई है।
स्वीकृत कार्ययोजना के तहत सादाबाद, मुरसान व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 3.050 किलोमीटर लंबी आठ सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। वर्तमान में ये मार्ग जगह-जगह से उखड़ चुके हैं और गड्ढों के कारण इनसे गुजरना ग्रामीणों व राहगीरों के लिए बेहद जोखिम भरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कृषि उपज लेकर और रोजमर्रा के कार्यों के लिए कस्बों व बाजारों में आने-जाने वाले ग्रामीणों को इन टूटी सड़कों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि बजट आवंटन के साथ ही विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके पूरा होते ही संबंधित ठेकेदारों को कार्यादेश जारी किए जाएंगे, जिससे तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कार्य पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें