गांव अगसौली के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में पांचों कांवड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार व सोमवार को सड़क हादसों में छात्र समेत आठ कांवड़िये घायल हो गए।
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सोमवार को एक छात्र समेत आठ कांवड़िये घायल हो गए। गंभीर स्थिति के कारण छात्र और एक कांवड़िया को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रविवार की रात्रि नौ बजे गंगाघाट सोरों से कांवड़ लेकर लौट रहे रवि पुत्र महेश निवासी आगरा, रूपेश पुत्र रमेश चंद्र, प्रेमशंकर पुत्र रामपाल, कप्तान सिंह पुत्र गोपाल, धर्मेंद्र पुत्र जगदीश निवासीगण बरहन जिला आगरा गंगा घाट से कावड़ लेकर लौट रहे थे। गांव अगसौली के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पांचों कांवड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से दो को रेफर कर दिया गया।
दूसरा हादसा सोमवार की सुबह आठ बजे कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर के समीप हुआ। यहां सड़क किनारे खड़े छात्र हिमांशु पुत्र कमलेश निवासी गांव नावली लालपुर को गलत दिशा से बाइक पर सवार होकर आ रहे कांवड़ियां उदयवीर पुत्र कुंवरपाल निवासी गांव अगसौली ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में उदयवीर के साथ आर्यन पुत्र शिवकुमार भी घायल हो गया। कांवड़िये को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। परिजन घायल छात्र हिमांशु को उपचार के कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हिमांशु को अलीगढ़ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।