फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू पहला मैच नगला बसंत की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के भैरव वाले मैदान पर शनिवार सुबह 7:00 बजे आठ दिवसीय आरएसएस क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसका शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज गोयल, आरएसएस कार्यवाहक शुभम तायल ने किया। पहला मुकाबला नगला बसंत और विजयगढ़ की टीम के बीच हुआ। इसमें नगला बसंत की टीम 13 रन से जीती।
विज्ञापन

आरएसएस क्रिकेट टीम के आदर्श राजपूत ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 15 वर्ष आयुवर्ग तक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट आठ दिवसीय है। सुबह 7:00 से प्रातः 11:00 बजे और दोपहर 4:00 से शाम 7:00 बजे तक दो मैच होंगे। 18 टीमें इसमें भाग ले रहीं हैं। प्रथम इनाम 1100 और दूसरा 500 रुपये रखा गया है। प्रथम और द्वितीय टीम को शील्ड भी दी जाएगी। प्रत्येक मैच 6-6 ओवर का होगा। प्रत्येक टीम में 6-6 खिलाड़ी होंगे।
नीरज गोयल ने कहा क्रिकेट सभ्य समाज का खेल है, जो खिलाड़ियों में अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देता है। शुभम तायल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सौहार्द की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर मुनेश यादव, अनिल गुप्ता, चेतन वार्ष्णेय आरएसएस नगर संघ प्रमुख, अरविंद वार्ष्णेय, गर्वित, उमंग वार्ष्णेय, वेदांश, करन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें