राजा महेंद्रप्रताप सिंह राज्य विवि से संबंद्ध पीसी बागला डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कॉलेज में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए फॉर्म वितरण शुरू हो गया है। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज से फॉर्म खरीद सकते हैं। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्रप्रताप सिंह राज्य विवि से संबंद्ध पीसी बागला डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कॉलेज में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद विद्यार्थियों को कॉलेज से प्रवेश फॉर्म लेना होगा। उसे भरकर सभी प्रमाणपत्र संलग्न कर कॉलेज में जमा करना होगा। इसके बाद कॉलेज द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस सूची में शामिल विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं।
कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए प्रवेश फॉर्म वितरण शुरू हो गया है। प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज से फॉर्म ले सकते हैं। मेेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। - महावीर सिंह छौंकर, प्राचार्य, पीसी बागला डिग्री कॉलेज हाथरस