फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद: सुबह साढ़े छह बजे होगी नमाज, ईद की खरीदारी में जुटे रहे मुस्लिम समाज के लोग

Sun, 16 Jun 2024 10:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण इस साल ईदगाह पर नमाज साढ़े सात बजे की बजाय सुबह साढ़े छह बजे पढ़ी जाएगी, ताकि लोगों को धूप से बचाया जा सके।
विज्ञापन
ईदगाह पर सफाई कराते मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद उल अजहा का त्योहार 17 जून को उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी 16 जून को दिन भर ईदगाह पर नमाज की तैयारियों को पूरा कराने में जुटे रहे। 

विज्ञापन


कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी व महासचिव कुर्बान अली शहजादा ने बताया कि तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण इस साल ईदगाह पर नमाज साढ़े सात बजे की बजाय सुबह साढ़े छह बजे पढ़ी जाएगी, ताकि लोगों को धूप से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि ईदगाह और आसपास साफ सफाई कर दी गई है। यहां लोगों के बैठने, पेयजल और छाया का इंतजाम किया गया है। मस्जिद व ईदगाह पर सभी तैयारियों को 16 जून शाम अंतिम रूप दिया गया। साफ-सफाई, रंगाई-पुताई आदि का कार्य पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, 16 जून को पूरे दिन लोगों ने बाजारों में खूब खरीददारी की। शहर के आगरा रोड व वॉटर वर्क्स कार्यालय परिसर में लगने वाले इतवार बाजार में सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ रही। बैनीगंज, रामलीला ग्राउंड, मधुगढ़ी आदि बाजारों में भी कपड़ा, जूता चप्पल व खानेपीने के सामान की खूब खरीदारी हुई। पूरे दिन मुस्लिम समाज के लोग खरीदारी में व्यस्त रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें