फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद से पहले बाजारों में जमकर खरीदारी

Mon, 04 Jul 2016 11:46 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देर शाम तक शहर में उमड़ती रही खरीदारों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। ईद से पहले कपड़े, कॉस्मेटिक्स और खाने-पीने के सामान की खरीदारी में तेजी आ गई है। रविवार को संडे मार्केट में जमकर भीड़ उमड़ी थी तो सोमवार को भी बारिश थमने के बाद बाजारों में फिर खरीदारों का मेला लगा। सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। हालांकि बारिश आई तो दो घंटे तक बाजार शांत हो गया, लेकिन बारिश बंद होने के बाद फिर से ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। जानकारों की मानें तो मंगलवार की रात को चांद का दीदार हो सकता है, जिससे बुधवार की सुबह ईद मनाई जाएगी। यही वजह है कि अब लोगों के पास खरीदारी के लिए बहुत कम वक्त रह गया है।
विज्ञापन


छोटे-बड़े बच्चों के कपड़े, जूते, चप्पल के अलावा शृंगार का सामान, घर सजाने की झालर आदि सामान की खूब बिक्री हुई। संडे मार्केट में हर ढकेल और फड़ पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ होने से दुकानदारों को खाना खाने की भी फुर्सत नहीं मिली। शहर के रामलीला बाजार, बागला मार्ग, मुरसान गेट, घंटाघर, कमला बाजार में भी ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही। मुस्लिम महिलाएं टोलियां बनाकर बाजार में खरीदारी करने पहुंची और जमकर खरीदारी की। देर शाम तक बाजारों में खरीदारों का मेला लगा रहा। हर किसी की कोशिश सामर्थ्य के हिसाब से घर के सदस्यों के नए कपड़े और जूते-चप्पल खरीदकर घर ले जाने की रही।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें