फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid: दिखा चांद, ईद 31 मार्च को, सुबह आठ बजे ईदगाह में होगी नमाज, रोजेदारों ने रखा आखिरी रोजा

Sun, 30 Mar 2025 09:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चांद दिखने के बाद ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी। हाथरस के रामलीला ग्राउंड, बागला मार्ग, सासनी गेट आदि बाजारों में मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
ईद की खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31 मार्च को ईद मनाई जाएगी। ईदगाह में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। इससे पहले 30 मार्च को घरों में त्योहार की तैयारियां होती रहीं। रोजेदारों ने अपना आखिरी रोजा रखा। चांद रात में लोगों ने जमकर खरीदारी की। 

विज्ञापन


30 मार्च शाम को चांद का दीदार हो गया। इसके बाद ईद का ऐलान कर दिया गया। आज ईद मनाई जाएगी। इससे पहले 30 मार्च की शाम तक जनपद के बाजारों में ईद की रौनक दिखाई दी। शहर के रामलीला ग्राउंड, बागला मार्ग, सासनी गेट आदि बाजारों में मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर खरीदारी की।

 सस्ती और अच्छी खरीदारी की चाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देहात से आकर शहर में खरीदारी की। बाजार में बच्चों से लेकर बड़ों तक के सफेद व रंगबिरंगी कढ़ाई के कुर्तों की सबसे ज्यादा मांग रही। टोपी, इत्र, जानमाज, तस्बीह और अन्य धार्मिक वस्तुओं की भी मांग रही। महिलाओं ने कपड़ों व शृंगार के सामान की खरीदारी की। सराफा, वाहन, फुटवियर, कास्मेटिक, इलेक्ट्राॅनिक और मोबाइल शॉप में भी खरीदारी हुई। 
विज्ञापन


ईदगाह के अंदर ही अदा करें नमाज : इंतजामिया कमेटी
मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी व इरफान अहम कुरैशी ने बताया कि ईद-उल-फितर की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नमाज के लिए ईदगाह में साफ सफाई करा दी गई है। कोई भी नमाजी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ेगा। वहीं ऑल इंडिया शेख जमीयतुल अब्बास कमेटी के सदर रईस अहमद अब्बासी ने कहा कि ईद की तैयारियां कर ली गईं हैं। दोनों संगठनों ने रोजेदारों से आह्वान किया है कि वे ईद की नमाज अदा करने के लिए सुबह आठ बजे ईदगाह पहुंचे। ईदगाह पर हाफिज इनाम नमाज पढ़वाएंगे। उन्होंने कहा है कि ईद की नमाज ईदगाह के अंदर ही होगी। सड़क पर कोई नमाज नहीं पढ़ेगा। नमाज पढ़ने के लिए साफ चादर व जानमाज साथ लेकर आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें