हाथरस सासनी स्थित कंकाली मंदिर, बिसाना स्थित तारागढ़ वाली माता, सहपऊ स्थित भद्रकाली, कोटा स्थित कोटा वाली माता, मुरसान स्थित पीपल वाली माता, शहर के हाथुरसी माता, किला गेट स्थित पथवारी माता, सीयल स्थित शीतला माता, चामड़ गेट स्थित चामड़ माता, रमनपुर स्थित चामुंडा मैया, मुरसान गेट स्थित बौहरे वाली देवी, बराई मैया, भूरापीर स्थित शांत मैया मंदिर भक्तों की भड़ी रही।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से हो गई। पहले दिन देवी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गई। घर-घर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना हुई। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
30 मार्च की सुबह से ही घर-घर में कलश की स्थापना के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। शहर के किला गेट स्थित पथवरी देवी, चामुड़ा देवी, चामड़ वाली देवी, हाथुरसी देवी व बौहरे वाली व अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह से लेकर दोपहर तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। पूरे दिन मंदिरों में घंटे और जयकारों की गूंज रही। शाम को देवी माता का फूल बंगला व पोशाक धारण करा भव्य शृंगार किया गया। शाम से लेकर देर रात तक देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।
पहले दिन इन मंदिरों पर रही भीड़
हाथरस जिले के सासनी स्थित कंकाली मंदिर, बिसाना स्थित तारागढ़ वाली माता, सहपऊ स्थित भद्रकाली, कोटा स्थित कोटा वाली माता, मुरसान स्थित पीपल वाली माता, शहर के हाथुरसी माता, किला गेट स्थित पथवारी माता, सीयल स्थित शीतला माता, चामड़ गेट स्थित चामड़ माता, रमनपुर स्थित चामुंडा मैया, मुरसान गेट स्थित बौहरे वाली देवी, बराई मैया, भूरापीर स्थित शांत मैया मंदिर भक्तों की भड़ी रही। यह सिलसिला अगले नौ दिनों तक चलेगा।