फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामचीन स्कूल के खाते से 53 लाख रुपये हड़पने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नामचीन स्कूल के खाते से 53 लाख रुपये हड़पने की कोशिश
विज्ञापन

वहीं के कर्मचारी ने बड़ी कारस्तानी से चुराया चेक और घटना को अंजाम देने का किया प्रयास
घटना को लेकर अब स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी ने दिया एसपी को शिकायती पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के एक नामचीन स्कूल के एक कर्मचारी ने स्कूल से चेक चुराकर बैंक खाते से 53 लाख रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन उसकी यह करतूत सफल नहीं हो सकी। अब इस मामले में स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी ने एसपी को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र दिया है।
स्थानीय अलीगढ़ रोड पर बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल है। यहां के प्रशासनिक अधिकारी कमल शर्मा हैं। इस स्कूल में इगलास कस्बे की राधा विहार कॉलोनी का एक व्यक्ति ट्रांसपोर्ट आदि की व्यवस्थाएं देखता है। उसने बड़ी कारस्तानी से स्कूल का ब्लेंक चेक चुरा लिया। उसने इसके लिए पूरी योजना बनाई। वह इसी योजना के तहत स्कूल के अकाउंटेट की बाइक एक दिन यह कहकर मांग ले गया कि उसकी गाड़ी खराब हो गई है और वह उसे अपनी बाइक गांव तक ले जाने क लिए दे दे।
विज्ञापन

इस पर अकाउंटेंट के उसे अपनी बाइक दे दी। इस बाइक की चाबी के गुच्छे में ही वह चाबियां भी लगी हुई थी जोकि जिनसे अकाउंट विभाग की अलमारी, ड्राच आदि भी खुलती थी। आरोप है कि यह कर्मचारी योजनाबद्ध तरीके से 24 जुलाई को स्कूल में पहले आ गया, जिस दिन वह अकाउंटेंड की बाइक मांगकर ले गया था। उसने बड़ी चालाकी ने बाइक में लगी अन्य चाबियों से एकाउंट सेक्शन के ताले और अलमारी आदि खोल ली और वहां से विद्यालय का एक खाली चेक चुरा लिया। उसके बाद उसने इस खाली चेक में 53 लाख रुपये भरकर बल्लभगढ़ हरियाणा में इसे भुनाने की कोशिश की।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी कमल शर्मा की मानें तो ए क्सिस बैंक से इस बारे में उन पर इंनफॉरमेशन आ गई तो उन्होंने आनन-फानन में इस चेक को केश होने से स्टॉप करा दिया। वरना विद्यालय के 53 लाख रुपये इस कर्मचारी ने हड़प लिए होते। अब कमल शर्मा ने इस मामले में एसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी ने उन्हें रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट का कहना है कि उच्चाधिकारियों का जैसे ही आदेश मिलेगा, वैसे ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें