बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, पुतला जलाकर किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ। कस्बे में लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट गया। कस्बावासियों ने कस्बे के मुख्य बाजार में बिजली कर्मचारियों के विरोध में नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग का पुतला फुंका। लोगों का कहना था हम लोग प्रदेश में अन्य गांवों एवं शहरों की अपेक्षा सबसे अधिक दर से बिजली चुकाते हैं।
टीटीजेड में रहने के कारण यहां पर 24 घंटे बिजली का आदेश है। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिन के समय बिजली की ट्रिलिंग को गिनना मुश्किल हो जाता है। बिजली दो मिनट के लिए आती है एवं एक घंटे के लिए चली जाती है। मंगलवार की सुबह से गई लाइट शाम न आने पर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था।
उन्होंने बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी कर मुख्य बाजार में उनका पुतला फूूंका एवं चेतावनी दी कि इस विभाग कर्मचारी अपना रवैया सुधार ले वरना उनको लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। विरोध करने वालों में भगवान सिंह कुशवाहा बसपा नेता, दिनेश चंद्र वर्मा, विनोद हलवाई, आशीष वार्ष्णेय, राम जी लाल शर्मा, सत्य प्रकाश गौतम, योगेंद्र वर्मा उर्फ लाला, शैतान सिंह माहौर, राज कुमार शुक्ला, बंटी वार्ष्णेय, अवधेश कुमार, नीतेश वर्मा, तालेबा खां आदि थे।