फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर्व को लेकर डीएम ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र पर्व को लेकर डीएम ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा
विज्ञापन

पूूजा स्थलों के निरीक्षण के दिए निर्देश
हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस मौके पर नवरात्र पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बड़े अपराधियों पर मॉनीटरिंग रखते हुए कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि नवरात्र का पर्व नजदीक है। नवरात्र पर मूर्ति स्थापना स्थलों का निरीक्षण किया। मूर्ति स्थापना करने वाले आयोजकों से वार्ता की जाए। परंपरागत स्थलों पर समारोहों की अनुमति दी जाए। अगर काई नए स्थल पर आवेदन की अनुमति मांगता है, तो स्थलीय निरीक्षण कर विचार करने के बाद अनुमति दी जाए। सडक़ों पर शिविरों का आयोजन नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों से हटकर शिविर लगाए जाएं, ताकि यातायात बाधित न हो। इस मौके पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्थलों का निरीक्षण किया जाए। तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र पर विशेष निगरानी रखी जाए। बड़े अपराधियों पर निगरानी रखने के निर्देश। इस मौके पर एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, समस्त एसडीएम, सीओ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें