फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: ईको कार अनियंत्रित होकर पलटी, गंगा स्नान को जा रहे राजस्थान के छह श्रद्धालु घायल

Fri, 04 Apr 2025 05:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राजस्थान के श्रद्धालु ईको कार से गंगा स्नान के लिए कासगंज जिले के सोरों जा रहे थे। ईको कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा स्नान के लिए कासगंज जिले के सोरों जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ईको कार 4 अप्रैल को मथुरा-बरेली राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। यह सभी राजस्थान के अलवर जिले के थाना मिया क्षेत्र के गांव गुलैरा के निवासी हैं।

विज्ञापन


कार पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में हरिओम पुत्र उदय सिंह, पिंकी पत्नी अमर सिंह, बृजलाल पुत्र तुलाराम, चंद्रकला पत्नी बाबूलाल, गेंदी पत्नी बृजलाल, विक्रम सिंह पुत्र बाबूलाल निवासीगण गुलैरा थाना मिया जिला अलवर राजस्थान घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के बाद इन सभी की हालत सही बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें