फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ईडी ने आढ़ती व उसके परिवार से 13 घंटे तक की पूछताछ, रात 10 बजे गई टीम

Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंडी समिति के आढ़ती के साथ फर्म पर काम करने वाले दो कर्मियों के साथ सभी के परिवारों की संपत्ति का ब्योरा इकट्ठा किया। सूत्र बताते हैं कि टीम दो कर्मियों के कुछ दस्तावेजों को भी अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति का गेट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी समिति हाथरस में शुक्रवार सुबह पहुंची प्रवर्तन निदेशालय चंडीगढ़ की टीम देर रात तक जनपद में जमी रही। टीम ने मंडी समिति के आढ़ती के साथ ही फर्म के कर्मचारियों व परिवार के सदस्यों से लगातार 13 घंटे तक पूछताछ की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंडी समिति के आढ़ती के साथ फर्म पर काम करने वाले दो कर्मियों के साथ सभी के परिवारों की संपत्ति का ब्योरा इकट्ठा किया। सूत्र बताते हैं कि टीम दो कर्मियों के कुछ दस्तावेजों को भी अपने साथ लेकर गई है। वहीं, चर्चा इस बात की भी है कि टीम एक अन्य कर्मी को भी अपने साथ ले गई है।

हालांकि, इस दौरान नकदी बरामद होने की कोई सूचना नहीं है। शनिवार को पूरे दिन मंडी में चंडीगढ़ से कारोबारी का हवाला तार जुड़े होने की चर्चा रही। निदेशालय की टीम शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे हाथरस मंडी समिति पहुंची थी। कुछ देर बाद ही आढ़ती के यहां छापा मारा था। रात लगभग दस बजे टीम के हाथरस से निकलने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें