ई-ऑफिस के तहत पुलिस विभाग के भीतर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाना है। जिससे दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी । ई-ऑफिस के प्रयोग से पुलिस विभाग द्वारा प्रौद्योगिकी को अपनाते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया जायेगा। इ
हाथरस के पुलिस विभाग में अब ई-ऑफिस डिजिटल प्रणाली के अनुरूप काम होगा। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस कार्यालय सभागार से जनपद में ई-ऑफिस शुरू किया। उन्होंने जनपद के सभी थाने, कार्यालयों व शाखाओं में ई-ऑफिस प्रणाली पर शत-प्रतिशत कार्य करने के निर्देश दिए हैं ।
विज्ञापन
ई-ऑफिस प्रणाली के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारियों के सरकारी आईडी एवं वीपीएन तैयार कराए गए। सभी प्रभारियों को ई-आफिस से हस्ताक्षर करने के लिए डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र बनवाए गए। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सीएम ने सभी जनपदों में 1 मार्च तक प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे । यह भारत सरकार के डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य सरकारी प्रक्रियाओं को पारदर्शी, तेज और जवाबदेह बनाना है।
विज्ञापन
ई-ऑफिस के तहत पुलिस विभाग के भीतर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाना है। जिससे दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी । ई-ऑफिस के प्रयोग से पुलिस विभाग द्वारा प्रौद्योगिकी को अपनाते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया जायेगा। इस प्रणाली से थानों में लंबित शिकायतों के निपटारे में देरी नहीं होगी और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पारदर्शी के साथ समयबद्ध होगी ।
इसके अलावा थानों और कार्यालयों में भ्रष्टाचार की संभावना भी कम होगी । इससे न केवल पुलिसकर्मियों का कार्यभार कम होगा, बल्कि आमजन को पुलिस विभाग से जुड़ी सेवाओं का लाभ तेजी और पारदर्शी तरीके से मिलेगा।