फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: मंदिर से लौट रहे मां और बच्चों में डंपर ने मारी टक्कर, मां-बेटा की मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 23 Nov 2025 09:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मंदिर से मां बच्चों के साथ पैदल लौट रहीं थीं। घर से कुछ कदम पहले ही पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें व उनके बेटे उदय को रौंद दिया। हादसे में बड़ी बेटी व सबसे छोटा चार वर्षीय बेटा बाल-बाल बचे। 
विज्ञापन
मृतक बेटा उदय और मां ललतेश, पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े परिजन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के इगलास रोड स्थित गांव नगला हेमा पर 23 नवंबर की सुबह एक डंपर ने शिक्षामित्र मां और उसके बेटे को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों के डर से चालक मौके से भाग गया। लहूलुहान हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर से परिवार में रोना बिलखना शुरू हो गया। महिला के पति व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


इगलास रोड स्थित गांव नगला गोपाल निवासी त्रिभुवन पिछले छह महीने से इसी रोड पर स्थित गांव नगला हेमा पर रह रहे हैं। यहीं पर उनका बेकरी का काम है। पत्नी ललतेश (40) शिक्षामित्र हैं। 23 नवंबर की सुबह ललतेश अपने तीनों बच्चों के साथ गांव में ही मंदिर पर गई थीं। ललतेश का घर व मंदिर दोनों ही सड़क के किनारे हैं। मंदिर से वे बच्चों के साथ पैदल लौट रहीं थीं। घर से कुछ कदम पहले ही पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें व उनके बेटे उदय (14) को रौंद दिया। हादसे में बड़ी बेटी व सबसे छोटा चार वर्षीय बेटा बाल-बाल बचे। 

डंपर दोनों को कुचलता हुआ सड़क की पटरी से नीचे उतर गया। इधर, मां और बेटा सड़क पर पड़े थे। यह देख बड़ी बेटी बदहवास हो गई। चीख सुनकर घर व आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। त्रिभुवन ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन


डंपरों के आवागमन से ग्रामीण परेशान 
इगलास रोड पर हर वक्त डंपरों का आवागमन रहता है। दरअसल, गांव टुकसान के पास इगलास रोड को क्रास करता हुआ मथुरा-बरेली हाईवे गुजर रहा है। पहले इस हाईवे के निर्माण के चलते यहां से डंपर गुजरते थे। अब एक बड़ी कॉलोनी बन रही है और आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर काम शुरू हो गया। इस कारण दिन-रात डंपर चलते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस आड़ में खनन भी हो रहा है। इन वाहनों के कारण आए दिन सड़क के किनारे के गांवों के लोगों को खतरा बना रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें