फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक ने नशे में पत्नी को बुरी तरह से पीटा, ग्रामीणों ने पति की भी कर दी पिटाई

Sun, 09 Aug 2026 06:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक शराब के नशे में था। पत्नी उसे समझाकर घर ले जाने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान युवक ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस को तहरीर का इंतजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राया मार्ग स्थित बिचपुरी मोड़ पर 9 अगस्त की सुबह एक युवक ने नशे में अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटा। महिला की चीख-पुकार सुनकर एकत्र हुए राहगीर और ग्रामीणों ने गुस्से में आरोपी पति की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह युवक रविवार की सुबह पानी लाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसकी पत्नी तलाश करते हुए बिचपुरी मोड़ पहुंची। वहां युवक शराब के नशे में मिला। पत्नी उसे समझाकर घर ले जाने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान युवक ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। महिला की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर पहुंच गए और युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार पत्नी को पीटता रहा। इस पर गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

इस दौरान कुछ समय के लिए राया मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंच गई, तब तक युवक अपने घर जा चुका था। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें