फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने मारा छापा, मई में बिना लाइसेंस चलते मिली दवा की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
मई में बिना लाइसेंस चलते मिली दवा की दुकान
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक के छापे में खुली पोल, 45 तरह की दवाएं र्हुइं बरामद
दो दवाओं का लिया नमूना, आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत के आधार पर मंगलवार को औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने सादाबाद क्षेत्र के गांव मई में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यह मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस चलता हुआ मिला। मौके से 45 तरह की दवाएं बरामद हुईं। मौके से दो दवाओं के नमूने भी लिए गए।
औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर दो लोगों ने शिकायत की थी कि गांव मई में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चल रहा है। शिकायत की जांच मौके पर की गई तो शिकायत सही पाई गई। गांव निवासी तोताराम द्वारा दवा की यह दुकान चलाई जा रही थी। जब तोताराम से दवा बेचने का लाइसेंस मांगा गया तो वह लाइसेंस विक्रेता द्वारा बनवाया ही नहीं गया था। इसके अलावा दुकान में करीब 45 तरह की दवाएं बेची जा रही थीं। मेडिकल स्टोर से एक पेट दर्द की टेबलेट और एक एंटीबायटिक दवा का नमूना संग्रहीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर दवा विक्रेता को हिदायत देते हुए दुकान को बंद करा दिया गया है। बिना लाइसेंस के दवा का कारोबार नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि दुकान के बाहर चिप्स, गुटखे आदि भी बेचे जा रहे थे। यानि कि गुटखे की दुकान की आड़ में मेडिकल स्टोर फर्जी रूप से चलाया जा रहा था। इस मामले में जल्द ही मुकद्दमा दर्ज कराया जाएगा। इधर, मौके पर काफी लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें