फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बूंदाबांदी से बढ़ी आलू की खोदाई में जुटे किसानों की चिंता

Sun, 01 Mar 2026 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव नगला रुद में ढंका आलू का ढेर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले में कई जगहों पर शनिवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी होने और घने बादल छाए रहने से आलू पैदा करने वाले किसानों की धड़कनें बढ़ गईं। इन दिनों क्षेत्र के अधिकांश गांवों में आलू की खोदाई का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में मौसम का बदला मिजाज किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है।
विज्ञापन




मौसम का रुख देखते ही सुबह किसान अपने खेतों पर पहुंच गए। जिन खेतों में आलू की फसल खोदाई के बाद खुले में पड़ी है, वहां किसानों ने तुरंत बचाव के इंतजाम शुरू कर दिए। कहीं आलू को तिरपाल से ढंक दिया गया तो कहीं मजदूरों की संख्या बढ़ाकर आलू को जल्द से जल्द बोरों में भरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।



किसानों का कहना है कि इस समय यदि तेज बारिश हो जाती है तो खुले में पड़ा आलू भीगने से खराब हो सकता है। इससे आलू की गुणवत्ता पर असर पड़ता है और मंडी में इसका उचित दाम नहीं मिल पाता। कई किसानों ने बताया कि पिछले वर्षों में भी अचानक हुई बारिश से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था, इसलिए इस बार वे किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते।
विज्ञापन




खेतों में सुबह से ही हलचल देखने को मिली। ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और मजदूरों की आवाजाही बढ़ गई। खोदाई करने वाली मशीनें लगातार चलती रहीं, ताकि अधिक से अधिक आलू को सुरक्षित निकाला जा सके। कुछ किसानों ने बताया कि वे मौसम विभाग की जानकारी पर भी नजर बनाए हुए हैं और मौसम के अनुसार रणनीति तय कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि तेज बारिश पड़ी तो आलू की खोदाई पर ब्रेक लग सकता है, जिससे करीब आठ से 10 दिन के लिए आलू की खोदाई का कार्य टल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें