फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चालक परिचालक दिव्यांगों से करेंगे मुस्कुरा कर बात

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

अब चालक-परिचालक रोडवेज बस में सफर के दौरान दिव्यांगों और उनके साथियों से से मुस्कराकर बात करेंगे। यदि किसी चालक-परिचालक ने अभद्र व्यवहार किया तो निगम स्तर से उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो की बसों में हर रोज काफी दिव्यांग और उनके साथी साथ आए-दिन प्रमाण पत्र और अन्य मामलों को लेकर झगड़ते हैं। कभी कभी तो दिव्यांगों को बीच रास्ते में उतार देते हैं। इस कारण दिव्यांगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ता है। निगम के अधिकारियों तक भी इस मामले की पूर्व में शिकायत पहुंची। हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी ने चालक-परिचालकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि दिव्यांगजनों व अन्य यात्रियों के साथ मृदु व्यवहार करें। यदि इस संबंध में कोई परिवाद डिपो को प्राप्त होता है तो संबंधित चालक-परिचालक के खिलाफ निगम स्तर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें