फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: आगे निकलने की होड़, सड़क पर भिड़े रोडवेज बसों के चालक-परिचालक, हुई हाथापाई, लगा जाम

Sun, 24 Nov 2024 11:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दोनों बस चालकों ने अपनी बसों को दौड़ा दिया, कुछ दूरी पर दोनों बसों के चालक व परिचालक बसों से उतरे और गालीगलौज करने लगे। हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों के बीच हुए विवाद को सुलझाते हुए पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगे निकलने के चक्कर में 24 नवंबर सुबह रोडवेज बस स्टैंड पर दो बसों के चालक व परिचालकों में हाथापाई हो गई। इसके चलते रोडवेज बस स्टैंड के निकट करीब 15 मिनट तक हंगामा होता रहा। इसके चलते लगी भीड़ के कारण वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो गया। 

विज्ञापन


24 नवंबर सुबह करीब नौ बजे आगरा के फाउंड्रीनगर डिपो की एक बस आगरा से हाथरस रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। स्टैंड में प्रवेश कर निकास द्वार पर खड़ी हो गई। इस दौरान पीछे से आ रही आगरा फाउंड्रीनगर डिपो की दूसरी बस स्टैंड में घुसने की बजाय पहले से खड़ी बस के आगे निकल गई। इस पर दोनों चालकों के बीच कहासुनी हो गई। 

दोनों बस चालकों ने अपनी बसों को दौड़ा दिया, कुछ दूरी पर दोनों बसों के चालक व परिचालक बसों से उतरे और गालीगलौज करने लगे। हाथापाई शुरू हो गई। इस पर बस में बैठी सवारियां नीचे उतर आईं, वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। हाथरस बस स्टैंड के कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और दोनों को समझाबुझा कर बसों को आगे बढ़ा दिया। करीब 15 मिनट तक यहां वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें