फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिकंदराराऊ में 1.19 करोड़ से होंगे पेयजल संबंधी कार्य

Tue, 13 Jan 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए कुल 1.19 करोड़ की स्वीकृति मिली है। शासन द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। धनराशि जारी होते ही नगर पालिका स्तर पर संबंधित कार्यों की रूपरेखा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सिकंदराराऊ नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति के संबंध में शिकायतें सामने आ रही थीं। कहीं पाइप लाइनें पुरानी होने के कारण लीकेज की समस्या है तो कहीं पानी का प्रेशर कम होने से लोगों को पर्याप्त जलापूर्ति नहीं मिल पा रही है। लोग लंबे समय से पेयजल व्यवस्था की बेहतरी की मांग कर रहे थे।
इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, ताकि नागरिकों को नियमित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।एडीएम बसंत अग्रवाल ने बताया कि पेयजल व्यवस्था के सृदृढ़ीकरण के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है। नगर पालिका स्तर से जल्द ही इन कार्याें के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें