फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सादाबाद के नगला मोहन में 15 दिनों से पेयजल संकट, हैंडपंप भी खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरसंडा ग्राम पंचायत के अंतर्गत गांव नगला मोहन में 15 दिनों से पेयजल संकट है। कुरसंडा में बनी टंकी से जुड़ी पाइपलाइन में खराबी आने से एक दलित बस्ती के लगभग 100 घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती में लगे हैंडपंप भी खराब हैं, जिससे उनके पास पानी का कोई दूसरा साधन नहीं बचा है। मजबूरी में उन्हें लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित गांव नगला दयाल के हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाएं सिर पर पानी ढो रहीं हैं। कुछ लोग बाइक से पानी ला रहे हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल सप्लाई बंद होने की सूचना उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी दी, लेकिन समस्या जस की तस है। खाना बनाने से लेकर पशुओं को पानी पिलाने तक में परेशानी हो रही है। पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है। दिन भर काम अधूरे रहते हैं। ग्राम पंचायत और जल निगम के अफसरों से तत्काल पेयजल पाइपलाइन ठीक कराने और हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी कहा है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें