होली से पहले रोडवेज बस में चढ़ने के लिए मारामारी करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। होली का पर्व 23 और 24 मार्च को उत्साह के साथ मनाया गया। इस पर्व से पहले नौकरीपेशा लोगों की घर वापसी शुरू हो गई है। इससे रोडवेज बसों में एकाएक भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को भी रोडवेज बसों में मुसाफिरों की काफी भीड़ उमड़ी।
परिवहन निगम ने 20 मार्च से 29 मार्च तक होली प्रोत्साहन योजना भी शुरू की है। डिपो के एआरएम को सभी बसों को ऑन रूट रखे जाने के निर्देश भी दिए हैं। बावजूद इसके मुसाफिरों की संख्या के आगे बसें कम पड़ रही हैं। होली से पहले नौकरीपेशा लोगों को घर लौटना शुरू हो गया। ऐसे में मंगलवार को भी बसों में काफी भीड़ उमड़ी। आगरा और अलीगढ़ की ओर से आने वाली बसों में सर्वाधिक भीड़ थी। सवारियों से ओवरलोड बसों को देखकर काफी यात्रियों ने डग्गेमार वाहनों से ही सफर करने में समझदारी समझी। अब भीड का यह क्रम होली के एक दिन पहले तक जारी रहेगा। बस स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह ने बताया कि डिपो की सभी बसों को ऑनरूट कर दिया गया है।