फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तहसील सिकंदराराऊ, सीएचसी परिसर में बनाए जाएंगे नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के मौसम में सिकंदराराऊ तहसील, सीएचसी सहित कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में पिछले साल जलभराव हो गया था। इस जलभराव से बचने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। अब यहां नालों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के लिए करीब 1.76 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा हैै।
विज्ञापन


पिछले साल सिकंदराराऊ तहसील परिसर के साथ ही ट्रोमा सेंटर, सीएचसी आदि तमाम जगहों पर जलभराव हुआ था। पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण करीब एक माह तक पानी भरा रहा था। इसमें कई सरकारी दस्तावेज खराब होने की सूचना मिली थी। एक माह तक आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस बार समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी स्तर से नाला निर्माण की कवायद की जा रही है। सात नालों का निर्माण कर जलनिकासी की योजना बनाई है।
इसमें 14वें वित्त, 15वें वित्त व अवस्थापना की निधि से निर्माण कार्य किए जाने के लिए डीएस को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। डीएम से स्वीकति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। एडीएम बसंत अग्रवाल ने बताया कि एसडीएम के माध्यम प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए जल्द ही बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें