फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूल चलो अभियान में हुए खर्च का ब्योरा तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान के लिए हाथरस जनपद को दो लाख रुपये की धनराशि आवंटित हुई है। इसके खर्च का उपभोग प्रमाण पत्र राज्य परियोजना कार्यालय को भेजना होगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बीएसए हाथरस से यह ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन

महानिदेशक ने इसका पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि शासनादेश के अनुसार शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्कूल चलो अभियान का संचालन दो चरणों में होगा। पहला 1 से 15 अप्रैल तक व दूसरा 1 से 15 जुलाई तक होगा। हाथरस को दो लाख रुपये की धनराशि दी गई है। इस धनराशि का उपभोग प्रमाण-पत्र राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा जाए। व्यय से संबंधित बिल बाउचर बीएसए कार्यालय में संरक्षित रखे जाएं। जिस मद में धनराशि स्वीकृत है, उसी में खर्च की जाए। आवंटित धनराशि से अधिक व्यय मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें