फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो गांवों में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, तनाव

Fri, 21 Mar 2025 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जक्शन थाना क्षेत्र के बबूल गांव में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर पहुचे बसपा जिलाध्य - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बबूलगांव और मिरगामई में शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दीं। इससे इन गांवों में तनाव पैदा हो गया। राजनीतिक दलों के नेता भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गांवों में दूसरी प्रतिमाएं स्थापित कराईँ। तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। दोनों मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सबसे पहले गांव बबूलगांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली। जानकारी होते ही बृहस्पतिवार को गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। लोगों में खास आक्रोश था। मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री महेंद्र कुमार निगम, भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सिंह बालियान, बसपा के जिलाध्यक्ष राजकपूर, कांशीराम एकता मिशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एकता सिंह, समाजसेवी गौतम सिंह, रमेशचंद्र निमेष, चौधरी राघवेंद्र सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
मौके पर एसडीएम सासनी प्रज्ञा यादव और सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोपहर तीन बजे तक गांव में हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दूसरी प्रतिमा मंगवाकर स्थापित कराई, तब लोगों का आक्रोश शांत हो गया। इधर, गांव मिरगामई में भी शरारती तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। बृहस्पतिवार को मामले की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश पनप उठा। ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। यहां भी दूसरी मूर्ति स्थापित करने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन


-

वर्जन-

गांव मिरगामई और बबूल गांव में डाॅ.आंबेडकर की मूर्तियां क्षतिग्रस्त हुई थीं। दोनों गांवों में नई मूर्तियां स्थापित करा दी गई हैं। दोनों मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

- श्यामवीर सिंह, सीओ सिकंदराराऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें