फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुई के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sun, 25 Oct 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरा/हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नवीपुर इलाके में शनिवार की देर रात एक दाल मिल परिसर में बने रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दमकल की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं। देर रात तक दमकल की गाडिय़ां स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश में लगी थीं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका था और इलाके में अफरा-तफरी मची थी।   नवीपुर में आरडी गल्र्स कॉलेज के पास गड्डरमल दाऊदयाल के नाम से दाल मिल है। इसी परिसर में रुई का एक गोदाम है। शनिवार की देर रात एकाएक इस गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और गोदाम से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। यह देखकर मिल में मौजूद कर्मियों और आसपास के लोगों में भी खलबली मच गई।    तुरंत इसकी सूचना मिल मालिक गुलाबचंद्र अग्रवाल को दे दी गई। वह भी मौके पर आ गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां वहां पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। देर रात तक दमकल की गाडिय़ां आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई थीं और मौके पर काफी भीड़ जमा थी।   मिल मालिक के अनुसार आग से लाखों का नुकसान हुआ है, लेकिन वास्तविक नुकसान आग बुझने के बाद ही पता चल सकेगा। गौरतलब है कि इस मिल में पहले भी दो बार आग लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें