फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डीपीआरओ ने की विकास कार्याें में अनियमितता की जांच

Wed, 12 Jun 2024 04:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सिकतरा में जांच करतीं डीपीआरओ। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राज्य वित्त और अन्य योजनाओं से कराए गए विकास कार्याें में अनियमितताओं की जांच के लिए मंगलवार को जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी ग्राम पंचायत इंद्रनगर सिकतरा और कलूपुरा में पहुंचीं।
विज्ञापन




डीपीआरओ ने शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाकर विकास कार्याें की जांच की और ग्रामीणों की राय जानी। इसके बाद उन्होंने सिकतरा की ग्राम प्रधान अनीता देवी व उनके पति ठाकुर उदय प्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोक सिंह व ग्राम पंचायत कलूपुरा की प्रधान मिथलेश देवी और पंचायत सचिव त्रिलोक सिंह के साथ शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में विकास कार्याें का स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता शिकायतों से संबंधित सभी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। डीपीआरओ ने दोनों ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन और शौचालय के कार्य भी देखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें