फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गो संरक्षण केंद्र में अव्यवस्था के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 12 Jun 2024 04:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गो संरक्षण केंद्र पर प्रदर्शन करते गो सेवक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नगला मियां पट्टी देवरी के माजरा नगला ब्राहमण के राजकीय गो संरक्षण वृहद केंद्र में गोवंश की दुर्दशा के विरोध में गो रक्षक दल और गो सेवकों ने प्रदर्शन किया। शिकायत पर एसडीएम ने भी गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




गो संरक्षण केंद्र का शुभारंभ होने के बाद से ही गोशाला की सड़क में गड्ढे हैं। बारिश के दिनों में यहां हालात नारकीय हो जाते हैं। मंगलवार को गो रक्षक दल के कार्यकर्ता नगला ब्राहमण स्थित गोशाला में पहुंचे तो वहां मृत गोवंश के अवशेष देखकर हंगामा शुरू कर दिया।



शिकायत पर पहुंचे एसडीएम रवेंद्र कुमार ने पंचायत सचिव का कार्यभार देख रहे एडीओ आईएसबी मंजीत सिंह को मौके पर बुलाकर मृत गोवंश के अवशेष को भूमिगत कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होेंने गो रक्षक दल के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि गो संरक्षण केंद्र में व्याप्त कमियों को जल्द दूर कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें