फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डीपीआरओ ने बीडीओ का आदेश किया निरस्त

Sat, 18 Oct 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड सिकंदराराऊ में सफाई कर्मियों की तैनाती पर उठे विवाद के बाद जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी ने खंड विकास अधिकारी द्वारा जारी आदेश को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ विकास खंड के सफाई कर्मियों ने समीक्षा बैठक के दौरान डीपीआरओ सुबोध जोशी को ज्ञापन देकर आपत्ति जताई थी कि खंड विकास अधिकारी ने उन्हें ब्लॉक स्तर पर सफाई कार्य के लिए तैनात किया है, जबकि शासनादेश के अनुसार सफाई कर्मियों की तैनाती ग्राम पंचायत स्तर पर की जाती है।
कर्मचारियों का कहना था कि बीडीओ के आदेश के तहत सुबह सात से 10 बजे तक ब्लॉक कार्यालय में ड्यूटी लगाई गई है, जो व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है, क्योंकि उन्हें अपने-अपने राजस्व ग्रामों में सफाई कार्य करना होता है। साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान और त्योहारों के चलते ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। डीपीआरओ ने कर्मचारियों की आपत्ति और शासनादेश के आधार पर बीडीओ सिकंदराराऊ का आदेश निरस्त कर दिया है। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे प्रकरणों की पुनरावृत्ति न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें