फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 27 से 30 अक्टूबर तक होगी जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग की खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग खेल प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 अक्तूबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना पूरी तरह से निःशुल्क है। इसमें विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व अपने संबंधित खेल के प्रशिक्षक को अपनी प्रविष्टि दे सकते हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
फुटबॉल (जूनियर बालक वर्ग) – 27 अक्टूबर, सुबह 10 बजे से
भारोत्तोलन (जूनियर बालक वर्ग) – 28 अक्टूबर, सुबह 10 बजे से
क्रिकेट (जूनियर बालक वर्ग) – 29 अक्टूबर, सुबह 10 बजे से
जूडो (जूनियर बालक वर्ग) – 30 अक्टूबर, सुबह 10 बजे से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें