मधुगढ़ी में झगड़े घायल जिला अस्पताल में इलाजरत।
- फोटो : HATHRAS
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला मधुगढ़ी नई बस्ती में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
सोमवार की सुबह दो पक्षों में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसके बाद दोनों ओर से पथराव भी हुआ। यहां पर पथराव होते देख आस-पास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। मारपीट में दोनों ओर से आधा दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए। दोनों ही पक्ष अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां से पुलिस ने एक पक्ष के शकील पुत्र पंजाबी और दूसरे पक्ष के मोहम्मद इकरार पुत्र नन्नू, अबरार पुत्र कल्लू और सलमा पुत्री इकरार को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि दोनों पक्षों ने मारपीट के मामले की तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।