फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में नहीं मिली कार तो नवविवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कार नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। नवविवाहिता ने शादी में कार नहीं मिलने पर ससुरालीजनों पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव गुमानपुर निवासी एक व्यक्ति ने मई 2019 में अपनी बेटी रंजना की शादी सोनई निवासी दीपक पुत्र कन्हैया लाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक-ठाक चला, लेकिन बाद में पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास पर पिता से खेत नाम कराए जाने का आरोप भी नवविवाहिता ने लगाया है। मायके के लोगों ने बेटी की ससुराल जाकर मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया, लेकिन बात नहीं बनी। यह भी आरोप है कि पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी भी ससुरालीजनों द्वारा दी गई। कार की मांग करते हुए नवविवाहिता को घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली चंदपा में तहरीर दी है। एसएचओ वीपी गिरी ने बताया कि इस संबंध में तहरीर प्राप्त हो गई है। पीड़ित का डॉक्टरी मुआयना कराया गया है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें