नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी की धूम रही। जुलूस में हजारों की भीड़ उमड़ी। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने हिंदुस्तान मेरी जान, आतंकवाद मुर्दाबाद, आतंकवादी मुर्दाबाद के नारे लगाए। जुलूस में ऊंट-घोड़ों पर अरबी वेशभूषा में लोग सवार थे।
नगर में कई जगहों पर जुलूस का फूलों की बौछार के साथ इस्तकबाल किया गया। हिफाजत के कड़े बंदोबस्त रहे। काफी पुलिस फोर्स जुलूस के साथ रही।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नगर की शाही जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत हुई।
जुलूस में पुरानी तहसील रोड से लेकर राठी चौराहे तक भीड़ का आलम यह था कि हर तरफ हरे परचम लहरा रहे थे। जुलूस के आगे बाइकों पर सवार होकर नौजवान चल रहे थे। इसके पीछे घोड़ों और ऊंटों काफिला चल रहा था। जुलूस में शामिल लोग जोशीले अंदाज में नारेबाजी कर रहे थे।
बस स्टैंड पर पूर्व विधायक और सपा प्रत्याशी यशपाल सिंह चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष पति इकराम कुरैशी, सपा नेता तेजवीर सिंह सिसौदिया, बसंत सिंह चौहान, सगीर कुरैशी, बारिश कुरैशी, मंसूर कुरैशी, सभासद सदर खां शेरवानी, वीरेंद्र शर्मा, शेखर पुंढीर, लोकेश जादौन जुलूस पर फूल बरसा रहे थे।
सब्जी मंडी तिराहे पर मेला सदर मेहरबान कुरैशी, एसडीएम केहरी सिंह, सीओ डीके बालियान के अलावा पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, इकराम कुरैशी, संतोष चौधरी ब्लॉक प्रमुख हसयान सुमंत सिंह एवं पूर्व विधायक अमर सिंह यादव का शॉल उढ़ाकर स्वागत किया गया।
जुलूस में शाहिद राईन, राशिद हुसैन, इरफान अब्बासी, फकीर मोहम्मद अब्बासी, बाबुद्दीन अब्बासी, कादिर अब्बासी, गुड्डू अब्बासी, जारिक अब्बासी, आसिफ अब्बासी, आरिफ अब्बासी, जावेद अख्तर आदि अनेक लोग थे। बस स्टैंड पर आजाद बीज भंडार पर बसपा प्रत्याशी बनी सिंह बघेल, मित्रेश चतुर्वेदी, अशरफ अली, इरफान सैफी, संजय दत्त बघेल आदि ने जुलूस का फूलों से स्वागत किया।
बस स्टैंड पर छतों से लंगर लुटाया गया। जुलूस का सब्जी मंडी पर राइन समाज ने आयोजकों को पीला स्वाफा पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात नौरंगाबाद नौखेल होते हुआ जुलूस अंसारिया स्कूल पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान सुरक्षा की कमान एसडीएम केहरी सिंह, सीओ डीके बालियान, तहसीलदार राजेश राज संभाले हुए थे।
व्यवस्था में डॉ. लल्लन अंसारी, शहजाद, भूरे, मुजम्मिल कुरैशी, वाहिद कुरैशी, उवैश पीरजी, आजम खान, राजा कुरैशी, अब्दुल बशीर कुरैशी, अतीक साबरी, रईस अहमद, आबिद कुरैशी, अकलीम, शरीफ आढ़ती, राजू चूड़ी वाले, जाहिद भारती, सरताज अंसारी, छोटे कुरैशी, इस्लाम खकसार, अरमान, इकबाल, शमी अख्तर सराय वाले, तसलीम अहमद वारसी आदि अनेक लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।