फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर को दी 40 बीघा जमीन: भूमि में बनेगा इस्कॉन मंदिर, गुरुकुल और गोशाला

Fri, 22 Nov 2024 11:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महेश दीक्षित पर कोई संतान न होने के कारण उन्होंने अपनी 40 बीघा जमीन इस्कॉन मंदिर और स्कूल को दान दे दी। यहां गोशाला भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
जमीन को दान देने के बाद इस्कॉन मंदिर के कृतुदास जी महाराज का आर्शीवाद लेते महेश दीक्षित - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव मगटई निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति ने इस्कॉन मंदिर और स्कूल के लिए अपनी 40 बीघा जमीन दान में दे दी है। इसके लिए कागजी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। 19 बीघा भूमि में इस्कॉन मंदिर, छह बीघा में गुरुकुल और 15 बीघा में गोशाला बनाई जाएगी।

विज्ञापन


20 नवंबर को दिल्ली के इस्कॉन मंदिर की ओर से महेश दीक्षित के साथ कई लोग गांव में जमीन को देखने पहुंचे तो गांव में काफी भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जाता है कि करीब 20 दिन पहले अलीगढ़ के हरदुआगंज में हुए एक कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर पदाधिकारी कृतुदास जी महाराज ने महेश दीक्षित को बुलाकर उनका स्वागत किया और 40 बीघा जमीन दान देने की बात का एलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो अब मुरसान में प्रसारित हो रहा है। महेश दीक्षित के भतीजे गांव मगटई निवासी हीरालाल दीक्षित का कहना है कि महेश दीक्षित पर कोई संतान न होने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है। वह दिल्ली में रहते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें