फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, कराई वीडियोग्राफी

Fri, 28 Jun 2019 12:21 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में किशोर व किशोरी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। सिकंदराराऊ के मोहल्ला गौसगंज में पेड़ पर लटके मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शवों का यहां पोस्टमार्टम हुआ। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई। यहां पर दोनों शवों के साथ गिने-चुने लोग ही आए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण हैंगिग आया है।  
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह सिकंदराराऊ के गौसगंज में मोनू (16) पुत्र अजवीर निवासी गौसगंज और जेवा (14) पुत्री ख्याली यादव का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि दोनों ही 26 जून की शाम से गायब थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों तरफ से चंद लोग ही आए थे। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद सीएमओ ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों का पैनल बनाकर कराया। यहां पर मृतक मोनू के चचेरे भाई रामनरेश ने बताया कि मोनू पढ़ा लिखा नहीं था। घटनास्थल पर मिला सुसाइड नोट किसने लिखा, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। इन दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध थे। पोस्टमार्टम में दोनों की मौत का कारण हैंगिंग आया है। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा के अनुसार भी किशोर व किशोरी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें